बरेली

Bareilly News : छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला आर्य समाज अनाथालय का प्रधान गया जेल

बरेली। आर्य समाज अनाथालय के प्रधान ने कक्षा दो की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Oct 15, 2023

पीड़ित छात्रा ने बहन को बताई थी प्रधान की करतूत

आर्य समाज अनाथालय की वार्डन रोली दुबे ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि अनाथालय विद्यालय में ही आठ साल की बच्ची कक्षा दो पढ़ती है। उसके साथ प्रधान ओमकार आर्य ने लंच के समय छेड़छाड़ कर दी थी। यह बात बच्ची ने अपनी बहन को बताई जो कि अनाथालय में रहती है। इस बात की जानकारी जब वार्डन को हुई तो उन्होंने छात्रा की बहन से लिखित में शिकायत मांगी थी। उन्होंने अपने अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

समाज सेवक ने की थी वार्डन से शिकायत

प्रेमनगर के ब्रह्मपुरी मालीवाड़ा निवासी नीरज सैनी ने बताया कि समाज सेवक है। उन्हें अनाथालय में अनाथ नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत वार्डन रोली दुबे से की थी।

Published on:
15 Oct 2023 05:13 pm
Also Read
View All
गुलाबी आंखें पर झूमा खालसा ग्राउंडवैशाली- विशाल की जुगलबंदी में लोहड़ी महोत्सव रंगीन, गिद्दा- भंगड़ा पर देर रात तक थिरके युवा

एसएसपी ने लिया एक्शन, भमोरा मीरगंज सस्पेंड, 12 इंस्पेक्टर को नोटिस जारी, दो सीओ को भी लगी तगड़ी फटकार

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कल होगी कैंट बोर्ड की मिनी मैराथन, 872 धावक दिखाएंगे दमखम, पर्यावरण संरक्षण पर रहेगा फोकस

दिन रात मेहनत मजदूरी कर बनवाया दरोगा, वर्दी पहनते ही बदले तेवर, कराया मुकदमा, दरोगा पत्नी ने किया ऐसे पलटवार

इंटरसिटी और आला हजरत की बदलेगी टाइमिंग, बरेली से दिल्ली जाने वाले यात्री खास ध्यान दें, रूट बदलने पर होंगे बदलाव

अगली खबर