बरेली

Bareilly News : दबंगों के आतंक से पलायन करने को मजबूर परिवार, मकान-खेत पर लगाए बिकाऊ के बोर्ड और पोस्टर

बरेली। सिरौली में दबंगों से परेशान एक परिवार पलायन करने को मजबूर है। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की। दबंग अब फैसले का दबाव बना रहे है। इससे परेशान होकर परिवार ने मकान, दुकान व खेतों पर बिकाऊ का वोर्ड लगा दिया है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023

देवसारा उर्फ संग्रामपुर गांव का मामला

देवसारा उर्फ संग्रामपुर निवासी गौरव सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत से घर आ रहे थे। बस स्टैंड पर गांव के ही युवक ने गाली गलौच और मारपीट की थी। आठ अक्टूबर सुबह करीब पांच बजे इसी बात को लेकर आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर गौरव के घर में घुसा आया और हमला कर दिया। सिरौली पुलिस ने मारपीट के मामले में सुरेश, उमेश, राहुल और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

फैसले का दबाव बना रहे दबंग

गौरव सक्सेना ने बताया कि दबंग के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह पहले फैसला करने के लिए धमकी दे रहे थे अब राजनीतिक दबाव भी बना रहे है। इस कारण वह और उनका परिवार अपनी संपत्ति बेचकर गांव से पलायन करने को मजबूर है। सिरौली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पलायन जैसी कोई बात नहीं है। मारपीट का मामला था। रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। जांच चल रही है।

Published on:
18 Oct 2023 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर