23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली के झुमके ने लूटी महफिल, ‘चंद्रमुखी चौटाला’ ने बाजार में मचाया धमाल, वेब सीरीज की शूटिंग में पहुंचे कई स्टार

छोटे पर्दे पर ‘चंद्रमुखी चौटाला’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों बरेली में वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग से फुर्सत पाकर कविता जब बाजार में बरेली के मशहूर झुमके की खरीदारी करने पहुंचीं तो शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 26 Jun 2025, 9:53 AM IST

बरेली। छोटे पर्दे पर ‘चंद्रमुखी चौटाला’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक इन दिनों बरेली में वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग से फुर्सत पाकर कविता जब बाजार में बरेली के मशहूर झुमके की खरीदारी करने पहुंचीं तो शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

झुमका पहनकर उन्होंने एक रील सोशल मीडिया पर साझा की, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। इस वीडियो में कविता बरेली के लोकल बाजारों की तारीफ करती नजर आ रही हैं, और फैंस लगातार उस पर कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं।

रामगंगा के किनारे, राजकीय इंटर कॉलेज और बाईपास बन रहे शूटिंग स्पॉट

बरेली में इन दिनों कई लोकप्रिय लोकेशनों पर एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। रामगंगा के किनारे बसे गांव, राजकीय इंटर कॉलेज, बड़ा बाईपास, और भुता क्षेत्र जैसे स्थानों पर शूटिंग की जा रही है। सीरीज का निर्देशन जतिन वागले कर रहे हैं। कविता कौशिक इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

साकिब सलीम और सिद्धार्थ निगम भी पहुंचे बरेली

वेब सीरीज की स्थानीय कास्टिंग से जुड़े नदीम नियाजी ने बताया कि इस सीरीज में कई नामी सितारे शामिल हैं। अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई और अभिनेता साकिब सलीम, फिल्म ‘धूम 3’ में आमिर खान के बचपन का किरदार निभा चुके सिद्धार्थ निगम, और दिग्गज कलाकार आरिफ जकारिया भी इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। सभी कलाकार बरेली की लोकेशनों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

शूटिंग देखने उमड़ रही भीड़, वायरल हो रहा पुलिस एक्शन सीन

बरेली में फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। शूटिंग स्थल पर भारी भीड़ जुट रही है। बीते दिनों अखा गांव में एक एक्शन सीन फिल्माया गया, जिसमें पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए फायरिंग करती दिखी। यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

बरेली बन रहा शूटिंग हब

बरेली में इससे पहले भी अलीगढ़, मुक्केबाज जैसी चर्चित फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब वेब सीरीज की शूटिंग से एक बार फिर बरेली सुर्खियों में है और संभावनाओं के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। फिल्मी सितारों की मौजूदगी से शहर का माहौल रोमांचक बना हुआ है

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग