
बीएड काउंसलिंग: दूसरे चरण की प्रक्रिया 13 जून से होगी,1.22 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
बरेली। बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 13 जून से शुरू होगी और पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी। पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई और अब इनको 14 जून तक फीस जमा करनी होगी। दूसरे चरण में 1.22 लाख सीटों के लिए काउंसलिंग होगी।
ये भी पढ़ें
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की रैंक जारी करने के बाद पहले चरण की काउंसलिंग 6 जून से शुरू हुई थी जिसमे 2.12 लाख रैंक वालों को मौका दिया गया था। पहले चरण की काउंसलिंग में सिर्फ 92 हजार अभ्यर्थी ही शामिल हुए। मंगलवार को पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को इन अभ्यर्थियों को कॉलेज का चुनाव करना होगा और 14 जून को फीस जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें
13 जून से दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जो 15 जून तक चलेंगे। प्रदेश भर के 2474 कॉलेजों में बीएड की 2,14,775 सीट उपलब्ध है। पहले चरण में महज 92 हजार सीट ही भर पाई है इस लिए दूसरे चरण में 1.22 लाख सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।
Published on:
12 Jun 2019 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
