2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता उमेश कठेरिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह एससी-एसटी आयोग के सदस्य, जानें किसको क्या मिला

उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया बरेली के पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आयोग का सदस्य मनोनीत है। सभी का कार्यकाल एक वर्ष या 65 वर्ष तक की आयु तक होगा।

2 min read
Google source verification

संजय सिंह , उमेश कठेरिया |

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया बरेली के पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) आयोग का सदस्य मनोनीत है। सभी का कार्यकाल एक वर्ष या 65 वर्ष तक की आयु तक होगा। राज्यपाल की अनुमति के बाद योगी सरकार ने आयोग में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष सहित 9 सदस्यों की नियुक्ति कर दी है।

पूर्व विधायक बैजनाथ रावत बने अध्यक्ष बेचन राम और जीत सिंह खरवार उपाध्यक्ष

बाराबंकी में सिधौर भामा कोठी के रहने वाले पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को एससी एसटी आयोग का अध्यक्ष, गोरखपुर में चोरी चोरा के पूर्व विधायक बेचन राम और सोनभद्र में गोविंदपुर के जीत सिंह खरवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ में मोदीपुरम के हरेंद्र जाटव, सहारनपुर में हरोड़ा के महिपाल वाल्मीकि, बरेली में ग्रीन पार्क के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, आगरा में नगला सबला के रहने वाले दिनेश भारत, सुमेरपुर हमीरपुर जिले के रहने वाले शिवनारायण सोनकर, औरैया में सेहूद की रहने वाली नीरज गौतम, लखनऊ में कालीबाड़ी घसियारी मंडी के रमेश कुमार तूफानी, मेरठ में मवाना बस अड्डा मानसरोवर गली के रहने वाले नरेंद्र सिंह खजूरी, आजमगढ़ में खरकपुर के रहने वाले तीजाराम और मऊ में हलदरपुर के रहने वाले विनय राम, गोंडा में इटिया थोक की अनिता गौतम, कानपुर में गोविंदपुर के रहने वाले रमेश चंद्र, भदोही में रामकिशनपुर के रहने वाले मिठाई लाल, कटरा चांद खां बालजती पुराना शहर बरेली के रहने वाले उमेश कठेरिया, लखनऊ में इंदिरा नगर के अजय कोरी, कौशांबी में शेरगढ़ के रहने वाले जितेंद्र कुमार और अंबेडकर नगर में जहांगीरगंज की रहने वाली अनीता कमल को सदस्य मनोनीत किया गया है।

1995 से भाजपा से जुड़े हैं उमेश कठेरिया

भाजपा के वफादार कैडर वाले कार्यकर्ता उमेश कठेरिया 1995 से भाजपा में दायित्व में है। उन्हें पूर्वी मंडल अनुसूचित मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। 1997 में महानगर के अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री बने। इसके बाद 2004 में वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बने। 2007 में अनुसूचित मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के प्रभारी बने। 2009 में अनुसूचित जाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया। 2011 से 2013 तक महानगर में महामंत्री रहे। 2013 से 2016 तक अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 2016 से 2018 तक बरेली भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे। 2018 से 2020 तक ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री रहे। इसके अलावा भी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वाल्मीकि वैवाहिक परिचय सम्मेलन सेवा समिति के उपाध्यक्ष, वाल्मीकि सभा बरेली के अध्यक्ष और भारतीय वाल्मीकि क्रांतिकारी सेवा दल एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए। भाजपा के मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी अपने समाज समेत सभी वर्गों में गहरी पैठ है। इसको देखते हुए भाजपा ने उन्हें एससी एसटी आयोग में सदस्य मनोनीत किया है। जल्द ही उन्हें और बड़ा सम्मान मिलने की भी संभावना है।

Story Loader