
बरेली। सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही वर्षों पहले बरेली छोड़ कर चली गई हों लेकिन उनका नाम अभी भी नगर निगम की वोटर लिस्ट में शामिल है। नगर निगम की वोटर लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम शामिल है। कुंवरपुर मोहल्ले के भाग संख्या 403 में प्रियंका चोपड़ा का नाम 234वे नंबर पर दर्ज है जबकि उनकी मां का नाम 226 वे नंबर पर मतदाता सूची में शामिल है। जबकि ये दोनों कई वर्ष पहले ही बरेली छोड़ कर जा चुकी हैं। गड़बड़ी पकड़ में आने पर बीएलओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
प्रियंका चोपड़ा का पुश्तैनी मकान सिटी स्टेशन के सामने मलूकपुर में है उनके माता पिता इस रोड पर कस्तूरी क्लीनिक चलाते थे। सेंट मारिया और आर्मी स्कूल में पढ़ी प्रियंका चोपड़ा 2000 में विश्व सुंदरी बनी थीं जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आज वो एक सफल फिल्म अभिनेत्री हैं। इस दौरान प्रियंका का परिवार मुंबई में ही शिफ्ट हो गया। बावजूद इसके उनका और उनकी मां का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में शामिल है।
विधानसभा चुनाव में भी दर्ज था नाम
2012 के विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका चोपड़ा का नाम वोटर लिस्ट में था जिसका पता चलने पर प्रशासन ने प्रियंका चोपड़ा के पिता से पत्र लिख कर पूछा था कि वो मुंबई में वोटर बन गए है या बरेली में रहना चाहते हैं जिस पर जवाब में कहा गया था कि वो मुंबई में वोटर बन गए हैं इसलिए उनका नाम बरेली की मतदाता सूची से हटा दिया जाए जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया था।
दिशा पाटनी नहीं हैं वोटर
नगर निगम की वोटर लिस्ट में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी का नाम शामिल नहीं है। नगर निगम की वोटर लिस्ट में दिशा के पिता जगदीश पाटनी और मां पदमा पाटनी का नाम शामिल है। हालांकि दिशा लोकसभा और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में शामिल हैं।
Published on:
06 Nov 2017 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
