बरेली

पीलीभीत में ताजिएदार और कांवड़ियों में टकराव, रोडवेज बस समेत कई गाड़ियां तोड़ीं, सीओ का सिर फूटा, कमिश्नर आईजी ने संभाला मोर्चा

बरेली। पीलीभीत बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास ताजिएदार और कांवड़ियों में टकराव हो गया। दरोगा कांवड़िए को थप्पड़ मारने के बाद मामला और भड़क गया। इसके बाद जमकर पथराव हुआ। पथराव में सीओ सदर पीलीभीत प्रतीक दहिया घायल हो गए। उपद्रवियों ने कई दुकानों, रोडवेज बस, अफसरों की गाड़ियों को निशाना बनाया। 6 घंटे तक हाईवे जाम रहा। बरेली से पहुंची कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश प्रताप सिंह ने मोर्चा संभाला। शनिवार रात 10 बजे स्थिति पर पुलिस प्रशासन ने काबू किया।

2 min read
Jul 29, 2023

खमरिया पुल के पास ताजिएदार पहुंचे, मंदिर में आ गए थे कांवड़िए

पीलीभीत में जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल के पास ताजिए निकल रहे थे l। इसी दौरान वहां कांवड़िए आ गए। कांवड़िए पास के मंदिर में इकट्ठे होने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इसको लेकर नोकझोंक हो गई l मामला बढ़ता चला गया। दोनों ओर से टकराव होने की स्थिति में पथराव हो गया। इसमें समुदाय विशेष की कई दुकानों को निशाना बनाया गया।

तीन दिन से चल रहा था बवाल, भांप नहीं पाई पुलिस, नहीं था पर्याप्त फोर्स

जहानाबाद पुलिस पूरे मामले को भांपने में पूरी तरह फेल हो गई। दरअसल मामला पिछले तीन दिन से चल रहा था। इसके बावजूद इसका समाधान नहीं किया गया। इसके अलावा मौके पर पुलिस बल भी काफी कम लगाया गया था। बाद में जब पथराव और बवाल हुआ तब पीलीभीत बरेली हाईवे को जाम कर दिया गया। इसके बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंची। डीएम पीलीभीत और एसपी भी मौके पर पहुंचे। लेकिन हालात बिगड़ते गए। इसके बाद रात करीब नौ बजे कमिश्नर बरेली सौम्या अग्रवाल, आईजी डा राकेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बरेली से भी पीलीभीत बॉर्डर के फोर्स को मौके पर रवाना किया गया।

ताजियों के गांव से लौटने का विरोध हाईवे पर खड़े रहे ताजिएदार

खमरिया पुल से जाम खत्म होने के बाद रात 10 बजे करीब ताजिएदारों को वापस जाना था। लेकिन दो गांव में से तजिएदारों का रास्ता है। वहां विरोध काफी हो गया। लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने ताजियेदारों का विरोध कर दिया। इसके बाद काफी पुलिस फोर्स लगाया गया। देर रात तक मामले को पुलिस और प्रशासन के अफसर समझाने में लगे रहे। लेकिन तनाव बढ़ता गया।

Published on:
29 Jul 2023 10:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर