11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली से निकले निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार, काफिले के आगे लेटे समर्थक, पुलिस से धक्का-मुक्की, नोंकझोंक और हंगामा

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बरेली से रवाना किया गया। उनके रवाना होने से पहले समर्थक उनकी गाड़ियों के काफिले के आगे सड़क पर लेट गए। समर्थकों को हटाने की कोशिश में पुलिस अफसरों से धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई इंस्पेक्टर और दरोगा सड़क पर गिर पड़े।

2 min read
Google source verification

बरेली। निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बरेली से रवाना किया गया। उनके रवाना होने से पहले समर्थक उनकी गाड़ियों के काफिले के आगे सड़क पर लेट गए। समर्थकों को हटाने की कोशिश में पुलिस अफसरों से धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई इंस्पेक्टर और दरोगा सड़क पर गिर पड़े। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद पांच गाड़ियों के काफिले में, कड़े सुरक्षा घेरे के बीच अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से रवाना किया गया। काफिले के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे।

रातभर समर्थकों का डेरा, सुबह से नारेबाजी

अलंकार अग्निहोत्री के समर्थन में उनके समर्थक पूरी रात एटीएम कंपाउंड के बाहर डेरा डाले रहे। सुबह होते ही नारेबाजी और प्रदर्शन तेज हो गया। समर्थक लगातार यूजीसी रोल बैक करो, अलंकार अग्निहोत्री तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगाते रहे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी जाती रही।

काफिले के साथ निकलते समय समर्थकों का किया अभिवादन

जब अलंकार अग्निहोत्री पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे और पांच गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुए, तो उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने हाथ उठाकर विक्ट्री चिन्ह बनाया और समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह जा रहे हैं, लेकिन सभी लोग अपना ध्यान रखें और यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए उसके वापस लिए जाने तक संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रखें।

परिवार की चिंता बनी रवाना होने की वजह

सूत्रों के अनुसार अलंकार अग्निहोत्री के मोबाइल पर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बार-बार कॉल आ रहे थे। बताया गया कि घर में बच्चों की तबीयत खराब है। इसी पारिवारिक कारण से उन्होंने बरेली से रवाना होने का फैसला किया। हालांकि पहले उनका इरादा प्रयागराज जाने का था, लेकिन अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि वह पहले कानपुर जाएंगे।

रवाना होने के बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस

अलंकार अग्निहोत्री के बरेली से रवाना होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती था, लेकिन किसी बड़ी अप्रिय घटना से हालात संभाल लिए गए। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आगे की रणनीति शासन के निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग