बरेली

बसपा में घमासान, कोऑर्डिनेटर के बाद हटाए गए जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जहां अपने संगठन को मजबूत कर जनता में पैठ बनाने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं बसपा में घमासान मचा हुआ है। बसपा के कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर के बाद जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह को भी हटा दिया गया है। नए जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

less than 1 minute read
Jul 30, 2023

मीरगंज के ओमकार कातिब बने बसपा के नए जिलाध्यक्ष

मीरगंज के रहने वाले ओमकार कातिब को बसपा का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रहे बसपा जयपाल सिंह को हटा दिया गया है। ओमकार कातिब का पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुनकाद अली को मिली दोबारा बरेली की कमान

पिछले दिनों मुनकाद अली को बसपा में पश्चिमांचल का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद अब दोबारा से उन्हें बरेली आगरा और अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। मुनकाद अली जल्द ही बरेली का दौरा करेंगे। इसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं अब बसपा जिलाध्यक्ष ओमकार ने अपनी नई कमेटी को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। बसपा की नई कमेटी में जिले के कौन-कौन चेहरे होंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने लामबंदी तेज कर दी है।

Published on:
30 Jul 2023 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर