
एक साल पहले हुआ था विवाद
बारादरी के गोपालनगर निवासी हिमांशु प्रजापति ने बताया कि डीडीपुरम में विक्की का चाय का खोखा है। वह और उसका दोस्त अमन सक्सेना उसकी खोखे में एक साल पहले चाय पी रहे थे। रुपये को लेकर विवाद हो गया था। तभी से विक्की रंजिश मान रहा था। बीते सोमवार की रात 10 बजे हिमांशु अपने दोस्त अमन सक्सेना के साथ फिल्म देखकर आ रहे थे।
पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर
डीडी पुरम पेट्रोल पंप के पास एलजी शोरूम के सामने विक्की ने अपने साथी राहुल, शिवम और 10 अज्ञात के साथ उनका रास्ता रोका। जान से मारने की नियत से डंडे, बेल्टे और पथराव किया। इस दौरान काफी भीड़ एकत्र हो गई। हमलावर दोनों दोस्तों को अधमरा छोड़कर भाग गए। दोनों घायल किसी तरह अपनी जान बचाकर अस्पताल पहुंचे। हिमांशु उपचार के बाद अपने घर चला गया, जबकि अमन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Published on:
15 Nov 2023 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
