23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज्जतनगर रेलवे मंडल की डीआरएम बीना सिन्हा ने संभाला कार्यभार, जाने क्या है खास

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के नवागत मंडल रेल प्रबंधक बीना सिन्हा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह रेलवे इनर्जी मैनेजमेन्ट कम्पनी में सीईओ के पद पर कार्यरत थी।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के नवागत मंडल रेल प्रबंधक बीना सिन्हा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह रेलवे इनर्जी मैनेजमेन्ट कम्पनी में सीईओ के पद पर कार्यरत थी। यह पद निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव के उत्तर रेलवे में स्थानांतरण के कारण रिक्त हुआ था।

यहां से हासिल की शिक्षा

बीना सिन्हा ने वर्ष 1994 में एमआईटी, मुजफ्फरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और वर्ष 1996 में आईआईटी, कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में परास्नातक की उपाधि हासिल की, और भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा के जरिए रेल सेवा में पदार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने एमबीए की डिग्री भी हासिल की है, और वह प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक हैं।

अच्छे काम के लिए मिल चुका है रेल मंत्री पुरस्कार

ईस्ट कोस्ट रेलवे में विश्व की सबसे ऊँची ओएचई प्रणाली के लिए सामग्री नियोजन एवं डिजाइन में योगदान के लिए वर्ष- 2009 में रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं केन्द्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, इलाहाबाद (प्रयागराज) में प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर चुकी हैं।

रेल यात्रियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

मंडल रेल प्रबंधक रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सामान्य रूप से लोकप्रिय हैं। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने इज्जतनगर मंडल के सेवित क्षेत्रों के सम्मानित रेल यात्रियों और उपयोगकर्ताओं को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।