26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सरकारी पाइपों में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में लगी आग ने सरकारी बिजली और पानी के पाइपों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Google source verification

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एम.बी. इंटर कॉलेज के मैदान में लगी आग ने सरकारी बिजली और पानी के पाइपों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। हालांकि आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया।

व्यापारी नेता की कॉल के बाद हरकत में आया दमकल विभाग

हालात बिगड़ते देख व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। तब तक आग मैदान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि सरकारी बिजली और पानी के पाइप भी इसकी चपेट में आ गए। इससे इलाके में सप्लाई बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। आसपास के लोगों में डर बना हुआ है कि आग और फैल सकती है।

मौके पर जूझती रही टीम, सीएफओ बोले- काबू पाने की कोशिश जारी

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा के मुताबिक दमकल की टीम लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे प्रेमनगर इलाके में दहशत का माहौल है। लोग घरों की छतों और सड़कों से आग का भयावह मंजर देखते रहे। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर गई है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग