3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीडीपुरम में बवाल कर रेस्टोरेंट मालिक को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 26 पर एफआईआर

रविवार को डीडीपुरम में फूड पार्थ रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सुर्खा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। रविवार को डीडीपुरम में फूड पार्थ रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर पीटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सुर्खा कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया है।

बिल को लेकर हुई थी मारपीट

प्रेमनगर के डीडीपुरम के फूड पार्थ रेस्टोरेंट में रविवार शाम कुछ मुस्लिम लड़के खाना खाने के लिए पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने उनसे बिल मांग तो गाली-गलौज करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने रेस्टोरेंट के मालिक और वहां के स्टाफ को सड़क पर दौड़ाकर पीट दिया, और मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट मालिक क्षितिज सक्सेना की शिकायत के बाद पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

प्रेमनगर सुर्खा बानखाना रजा चौक के 22 वर्षीय शाहिल पुत्र सलीम, प्रेमनगर हार्टमैन कॉजेल अशरफ खां छावनी के 19 वर्षीय अयान शेख पुत्र गुड्डू उर्फ अजीम, प्रेमनगर सुर्खा बानखाना रजा चौक के 26 वर्षीय नदीम पुत्र मोहम्मदीन, प्रेमनगर 4 खम्बे बानखाना के 30 वर्षीय अमन उर्फ नाजिम पुत्र रासिद उर्फ सम्मू को पुलिस ने सुर्खा कब्रिस्तान के पास के गिरफ्तार किया है।

Story Loader