बरेली

गौसगंज ताजिया हादसा: 23 फीट ऊंचा ताजिया बना आफत, 5 ताजियेदारों पर एफआईआर, जाने मामला

फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज गांव में मोहर्रम पर मानक से अधिक ऊंचा ताजिया निकालना पांच ताजियेदारों पर भारी पड़ गया। बिजली के तार से टकरा कर ताजिये में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया था।

less than 1 minute read
Jul 08, 2025

बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के गौसगंज गांव में मोहर्रम पर मानक से अधिक ऊंचा ताजिया निकालना पांच ताजियेदारों पर भारी पड़ गया। बिजली के तार से टकरा कर ताजिये में आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मोहर्रम से पहले हुई शांति समिति की बैठक में सभी ताजियेदारों ने 12 फीट ऊंचा ताजिया बनाने पर सहमति जताई थी। सत्यापन के दौरान भी दरोगा अशोक कुमार ने ताजिए की ऊंचाई 12 फीट ही दर्शाई थी। लेकिन इसके उलट, रविवार को जब गांव से ताजिया निकाला गया तो उसकी ऊंचाई 23 फीट निकली। ताजिया जब बिजली के तारों के नीचे से गुजारा जा रहा था, तभी वह तारों से टकरा गया और उसमें आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में छोटे खां, गुड्डू, वारिस खां और आबिद झुलस गए।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि ताजिया की ऊंचाई तय मानक से लगभग दोगुनी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस ने नत्थूशाह, हसरत अली उर्फ गुड्डू, यासीन खां सहित पांच ताजियेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ताजिया सत्यापन में लापरवाही बरतने पर फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर कानून तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

अगली खबर