28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में हीटवेव का अलर्ट, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई को यूपी में बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

Weather Update: अप्रैल 2024 का महीना सबसे गर्म रहा। मई में भी प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। इस महीने देश के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा और बढ़ेगा और लू के दिन भी बढ़कर 11 दिन तक हो सकते हैं। हालांकि, 2023 को अब तक का सबसे गर्म साल माना जाता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया, “अप्रैल के महीने में 5 से 7 और फिर 15 से 30 तारीख के बीच दो दौर में लू चली। औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

कई राज्यों में 5- 7 दिन चल सकती है लू

महापात्र ने कहा, “दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में मई में करीब 8-11 दिनों तक लू चल सकती है। राजस्थान के शेष भाग, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में इस महीने 5-7 दिन लू चलने की संभावना है। आमतौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में लगभग तीन दिन लू चलती है।”

यह भी पढ़ें: गोरखपुर-अमृतसर समेत 101 ट्रेनों के बदले रूट, 81 ट्रेनें निरस्त

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 2 मई और 3 मई को मौसम शुष्क रहने और तेज सतही हवा चलने की संभावना है। 4 मई 2024 को पश्चिमी यूपी में गरज- चमक के साथ बौछारें और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग