बरेली

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर को गृह मंत्रालय का खास तोहफा, उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए IPS रमित शर्मा

बरेली। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को उनके सराहनीय कार्य, उत्कृष्ट सेवा, बेहतर कार्य प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता के लिए गृह मंत्रालय के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। प्रयागराज में माफिया और उसके गुर्गों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर कमिश्नर रमित शर्मा पहले से सुर्खियों में हैं। अब गृह मंत्रालय भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक मिलने के बाद उनके पास बधाई देने वालों का अटूट सिलसिला शुरू हो गया है।

less than 1 minute read
Aug 14, 2023

माफिया के दुश्मन और ईमानदारी के लिए चर्चित हैं आईपीएस रमित शर्मा, भारत सरकार ने दिया इनाम

हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर के पुलिस बल सैन्य बल अर्ध सैनिक बल के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाता है। इस पदक के लिए मेडल धारक 15 वर्ष की सर्विस पूरी कर चुका हो। इस पदक की सूची में प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा शामिल हो गए हैं। यूपी कैडर के 1999 बैच के आईपीएस अफसर रमित शर्मा ईमानदार, कर्मठ और व्यवहार कुशल माने जाते हैं।

आईपीएस रमित के निर्देश पर बरेली में माफिया के खिलाफ कहर बनकर टूटी थी पुलिस

आईपीएस रमित शर्मा अपनी चर्चित कार्यशैली के लिए सुर्खियों में रहते हैं। ईमानदारी, मेहनत और कर्मठता के साथ माफिया के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हैं। बरेली में आईजी रहने के दौरान उन्होंने ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलवा कर कड़ी कार्रवाई कराई। आईजी बरेली रहते रमित शर्मा के निर्देश पर माफिया के खिलाफ बरेली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। 29 मामलों में एक अरब 67 करोड़ 42 लाख 64 हजार संपत्ति जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई। नशीली दवाओं के सेवन और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो की चलाई जा रही मुहिम जिंदगी को हां नशे को ना कहें ' Say yes to life, No to Drugs की ऑनलाइन शपथ कराई गई। आईजी के निर्देश पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, एसआरएमएस समेत कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।

Published on:
14 Aug 2023 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर