बरेली

एक तरफा इश्क में अश्लील फोटो एडिट कर युवती के होने वाले पति को भेजे, सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी

बरेली। एक तरफा प्रेम करने वाले पड़ोसी ने अश्लील फोटो एडिट कर युवती के होने वाले पति को भेज दिए। विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सुभाषनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

less than 1 minute read
Sep 22, 2023

युवती का रिश्ता होने पर बौखला गया पड़ोसी

सुभाषनगर निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह चौपुला के पास रहने वाले युवक के साथ तय कर दिया है। पड़ोसी अनीत उनकी बेटी से एक तरफा इश्क करता है। जब उसको यह बात पता चली कि उनकी बेटी का रिश्ता पक्का हो चुका है तो वह उनकी बेटी के फोटो अपने साथ एडिट कर उनके होने वाले दामाद के व्हाट्सएप नंबर पर भेजने लगा। जिससे उसकी बेटी का रिश्ता टूट जाए।

सुभाषनगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जब उन्हें इस हरकत के बारे में पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची और शिकायत की। छह सितंबर को आरोपी की मां गीता उनके घर में घुस आई और गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दे डाली जिस कारण पूरा परिवार तनाव में आ गया। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
22 Sept 2023 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर