2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईवीआरआई निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

आईवीआरआई इज्जतनगर-बरेली के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष का होगा।

less than 1 minute read
Google source verification

डॉ. त्रिवेणी दत्त

बरेली। आईवीआरआई इज्जतनगर-बरेली के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त को मेरठ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। नियुक्ति के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

डॉ. त्रिवेणी दत्त वर्ष 2021-22 में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के निदेशक बने थे। उनके कार्यकाल में संस्थान ने शोध और शिक्षा के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल कीं। लंपी डिजीज और पारवो कैनाइन वैक्सीन, रुहेलखंडी भेड़, बकरी, गाय और खच्चर की नस्लों के पंजीकरण सहित करीब एक दर्जन तकनीकों का व्यवसायीकरण उनके नेतृत्व में हुआ। करीब 35 साल बाद आईवीआरआई में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैज्ञानिकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इसे भी उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. दत्त के कार्यकाल में आईवीआरआई को नैक से डबल ए प्लस ग्रेड मिला, वहीं एनआईआरएफ रैंकिंग में भी संस्थान ने शीर्ष संस्थानों में जगह बनाई। इसके अलावा एडवांस रिसर्च फॉर केनाइन सेंटर के निर्माण को मंजूरी, वैक्सीन प्रमाणीकरण केंद्र का विस्तार और अत्याधुनिक केंद्रीय सभागार जैसी परियोजनाएं भी इसी दौरान पूरी हुईं। अब डॉ. त्रिवेणी दत्त जल्द ही मेरठ विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार संभालेंगे।

Story Loader