14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव की आध्यात्मिक शक्ति के मिश्रण का बनाएं शुभ प्रतीक चिन्ह, जीतें 10 हजार का पुरस्कार, 31 तक यहां करें जमा

बरेली। नाथ नगरी में शिव के आध्यात्मिक मिश्रण को समाहित करते हुए शुभ प्रतीक चिन्ह बनाए जाएंगे। कमिश्वर सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डीआईओएस देवकी सिंह ने सभी स्कूली बच्चों से प्रतीक चिन्ह का माडल तैयार करने का आग्रह किया है। सर्वश्रेष्ठ प्रतीक चिन्ह बनाने वाले छात्र को दस हजार का पुरुस्कार दिया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में 31 जनवरी तक उपलब्ध कराया जाना है।

less than 1 minute read
Google source verification
vs.jpg

आर्ट पेपर पर किया जाना है लोगो तैयार

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि शिव मंदिर धोपेश्वर नाथ, तपेश्वर नाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटी नाथ, बनखंडी नाथ व पशुपति नाथ को जोड़ने के लिए 32.5 किलोमीटर के परिक्रमा पथ का सौन्दर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न प्रकार के पथ प्रदर्शक और संकेत चिन्ह भी स्थापित किए जाने हैं। बताया कि नाथ कॉरिडोर परियोजना के साइनेज, शिलापट व विभिन्न स्थानों पर उपयोग करने के लिए नाथ नगरी बरेली के नाम से आर्ट पेपर पर लोगो तैयार किया जाना है। जिसमें भगवान शिव की आध्यात्मिकता का मिश्रण होना आवश्यक है।

जिला स्तरीय निर्णायक मंडल करेगा मूल्यांकन

डीआईओएस ने निर्देश दिया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से नाथ नगरी के नाम से लोगो निर्धारित साइज के पेपर पर 29 जनवरी को तैयार कराएंगे। विद्यालय स्तर से दो सर्वश्रेष्ठ लोगो चिन्हित कर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज के कार्यालय में 31 जनवरी तक उपलब्ध कराएंगे। जिला स्तर पर प्राप्त लोगो का मूल्यांकन जिला स्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।

ये है प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000, द्वितीय पुरस्कार आठ हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये और सात सात्वना पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये प्रति प्रतिभागी को इनाम के रूप में देकर सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि नाथ नगरी के नाम से लोगो आम जनमानस के द्वारा भी तैयार कर राजकीय इंटर कॉलेज में 31 जनवरी 2024 तक प्राप्त करा सकते हैं। सभी प्रतिभागी लोगो पर अपना नाम व मोबाइल नंबर अंकित करें।