6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेक आईडी बनाकर ससुर करता रहा बहू से अश्लील चैटिंग, इस तरह हुआ हैरान करने वाला खुलासा

बहू ने जब फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली तो वह चैटिंग करने लगा। धीरे-धीरे वह अश्लील चैटिंग करने लगा।

less than 1 minute read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Aug 18, 2019

बरेली। ससुर ने अपने ही बेटे की जिंदगी में आग लगा दी। फेसबुक पर लड़की के नाम से फेक आईडी बनाई और अपनी ही बहू को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। बहू ने जब फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली तो वह चैटिंग करने लगा। धीरे-धीरे वह अश्लील चैटिंग करने लगा। बहू को जब शक हुआ तो उसने चैटिंग करना बंद कर दिया। इसके बाद ससुर ने खुद को लड़का बताया और दोस्ती बनाए रखने के मैसेज करने लगा।

यह भी पढ़ेें- जिस महिला को डीएम ने कहा था बेशर्म, प्रसव के दौरान उस महिला की हुई मौत, डीएम ने भेजे एडीएम और एसडीएम

उसकी यह चैटिंग एक दिन उसके बेटे ने ही देख ली लेकिन अभी भी यह नहीं पता चल पाया था कि यह हरकत कौन कर रहा है। बेटे ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी को छोड़ दिया। दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवाहिता ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई। उसने शक जताया कि उससे अलग होने के लिए कहीं ये हरकत उसके पति ने ही तो नहीं की है।

यह भी पढ़ें- मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में तैनात लिपिक पर दर्ज हुआ मुकदमा, जानें पूरा मामला

डीआईजी ने जब जांच कराई तो पता चला कि चैटिंग कोई औऱ नहीं बल्कि विवाहित का ससुर ही कर रहा था। उसीने फर्जी आईडी बनाई थी। डीआईजी आशुतोष पांडे ने मामले में एफआईआर के आदेश दिए हैं।