1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली में यक्ष एप से घिरा चोर… गिरफ्तारी होते ही निगल गया चोरी का ब्रेसलेट, एक्सरे में खुला पूरा खेल

शहर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। चोर ने पहले शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त ऐसी हरकत कर दी कि खुद ही फंस गया। अब पुलिस आरोपी के पेट से सबूत निकलवाने की तैयारी में जुटी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। शहर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। चोर ने पहले शातिर अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त ऐसी हरकत कर दी कि खुद ही फंस गया। अब पुलिस आरोपी के पेट से सबूत निकलवाने की तैयारी में जुटी है।

सुरेश शर्मा नगर निवासी अशोक कुमार के घर में चोरी की घटना हुई। चोर पड़ोसी की छत से होते हुए घर में दाखिल हुए और अंदर से दरवाजा खोलकर आराम से वारदात को अंजाम दिया। घर से बुलेट मोटरसाइकिल और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे से शिकायत की।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, पुलिस ने दबोचे आरोपी

पीड़ित द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। यक्ष एप के जरिए फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि एक आरोपी हाजियापुर निवासी सिकंदर और उसका साथी बिथरी का रहने वाला मुकेश कुमार है। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस जब सिकंदर को पकड़ने पहुंची, तब उसने चोरी का ब्रेसलेट अपनी कलाई में पहन रखा था। लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने अचानक ब्रेसलेट मुंह में डालकर पानी के साथ निगल लिया। यह देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

अब पेट से सबूत निकलवाने की तैयारी

पुलिस तत्काल आरोपी को जिला अस्पताल ले गई, जहां एक्सरे कराया गया। रिपोर्ट में ब्रेसलेट उसके पेट में साफ दिखाई दे रहा है। अब पुलिस आरोपी के पेट से ब्रेसलेट निकलने का इंतजार कर रही है। जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन कराकर सबूत बरामद किया जाएगा, जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच ने चोरों की चालाकी को फेल कर दिया। अब पुलिस चोरी गया सामान पूरी तरह बरामद करने की कोशिश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग