ये भी पढ़ें शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से प्रारम्भ, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त एवं तिथियां सभी जिला मुख्यालय पर होंगे कार्यक्रम अपने पत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिखा है कि सरदार वल्ल्भभाई पटेल एक दृढ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। जिनके ही प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को भारत देश में शामिल कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि आज भारत अखंड है। उन्होंने भारत की एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगा कर साहस का परिचय दिया था। ऐसे महापुरुष के आदर्शों की जानकारी कार्यकर्ताओं को समय समय पर होनी चाहिए जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला मुख्यालयों पर सरदार वल्ल्भभाई पटेल की जयंती मनाने का निर्णय लिया है।