5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूप और गर्मी से बचने को पेड़ की छांव में बैठे छह को पिकअप ने कुचला, चार की मौत, दो घायल

पेड़ की छाव में बैठे छह लोगों को गुजर रही एक पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। शनिवार को यह बड़ा हादसा बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के एक गांव में तब हुआ, जब छह लोग अधिक गर्मी होने के कारण पेड़ की छाव में बैठे हुए थे।

2 min read
Google source verification

हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़।

बदायूं। पेड़ की छाव में बैठे छह लोगों को गुजर रही एक पिकअप गाड़ी ने कुचल दिया। शनिवार को यह बड़ा हादसा बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के एक गांव में तब हुआ, जब छह लोग अधिक गर्मी होने के कारण पेड़ की छाव में बैठे हुए थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेड़ के नीचे चबूतरा पर बैठे छह लोगों को कुचला
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में चबूतरा पर बैठे छह लोगों को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया।

तेज रफ्तार में थी पिकअप गाड़ी
जानकारी के अनुसार गांव पैगा भीकमपुर के रहने वाले ब्रहमपाल (40), रामप्रकाश (47), ज्ञानचंद्र (37), धनपाल (50), रामवीर (45) समेत कई ग्रामीण शनिवार दोपहर आंवला-बिसौली मार्ग पर स्थित अपने गांव में सड़क किनारे पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे थे। उसी दौरान आंवला की ओर से आये तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने छह लोगों को कुचल दिया। घटना होते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गये।

गुसाएं ग्रामीणों ने चालक के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की भी कर दी पिटाई
ग्रामीणों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। हालांकि बाद में वह चालक को छुड़ाने में कामयाब रहे। घटना में घायलों को तुरंत सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्रहमपाल, रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र और धनपाल को मृत घोषित कर दिया। रामवीर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश जुटी रही है।