बरेली

रामपुर हाइवे से जा रहे बाइक सवार को टैंकर ने कुचला, कई घंटे पड़ा रहा शव

बरेली। परसाखेड़ा स्थित प्लाई फैक्ट्री से कम करके लौट रहे बाइक सवार को गांव के पास टैंकर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ घंटे बाद जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा। शिनाख्त कराने के बाद शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

less than 1 minute read
Aug 27, 2023

पीछे से आया टैंकर रौंदकर हो गया फरार

शाही थाना क्षेत्र के गांव कन्नू नगला निवासी पवन गंगवार (20) के भाई सतीश गंगवार ने बताया शुक्रवार रात आठ बजे उनका भाई परसाखेड़ा प्लाई फैक्ट्री में काम करके बाइक से घर लौट रहा था। शाही क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देखकर चालक टैंकर समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कॉल कर हादसे की जानकारी दी। पवन की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

टैंकर की तलाश में जुटी पुलिस

पवन की मां का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त चल रहे हैं। पवन प्राइवेट नौकरी कर अपने घर का खर्च चला रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
27 Aug 2023 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर