3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकान खाली कराने गई थी युवती, किराएदार ने कर दी गंदी हरकत, विरोध पर जमकर पीटा

बरेली। मकान में मरम्मत कराने की बात कहकर खाली कराने गई युवती के साथ किराएदार ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर युवती और उसकी मां के साथ जमकर लाठी-डंडों से मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification
baradari.jpeg

छेड़छाड़ के विरोध में युवती के फट गए कपड़े, की मारपीट

बिथरी की युवती ने बताया कि उनका एक मकान नवादा शेखान में है। उन्होंने एक ही परिवार के अभिषेक मौर्य, सत्यदेव मौर्य, प्रेमवती मौर्य व सपना मौर्य को किराए पर कमरा दिया था। 27 जुलाई दोपहर 12:30 बजे उन्होंने चारों से मकान में मरम्मत करवाने की बात कहकर खाली करने के लिए कहा था। आरोपियों ने गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मकान खाली करने से मना कर दिया। विरोध करने पर अभिषेक मौर्य ने छेड़छाड़ की। इस दौरान युवती के कपड़े फट गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आदेश पर दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही तो उन्हें डंडों से पीटा। पीड़िता अपनी मां के साथ थाना बारादरी में रिपोर्ट लिखाने गई तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसएसपी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अंत में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने छेड़छाड़, एससीएसटी समेत तमाम धाराओं में एफआईआर दर्ज की।

Story Loader