बरेली

जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर, कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय

मुठभेड़ में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया रविवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह दो सिपाहियों की अभिरक्षा में अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती था। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

2 min read
Aug 17, 2025
जिला अस्पताल में मौजूद पुलिस (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बदायूं। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया रविवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वह दो सिपाहियों की अभिरक्षा में अस्पताल के हड्डी वार्ड में भर्ती था। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही धर्मेंद्र और कुशहर को तत्काल निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एसएसपी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। डॉक्टरों, मरीजों और तीमारदारों से पूछताछ कर हिस्ट्रीशीटर और सिपाहियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत छह पुलिस टीमों को लगाया गया है।

15 अगस्त की रात मुठभेड़ में पकड़ा गया था धीरेंद्र

इस्लामनगर पुलिस ने 15 अगस्त की देर रात गांव अलीपुर के जंगल से हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र उर्फ वस्तावैया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में धीरेंद्र के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का नया मुकदमा दर्ज कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप का कहना था कि धीरेंद्र को शनिवार को जेल भेजा जाना था, लेकिन कागजी कार्रवाई अधूरी रहने के कारण उसे जेल नहीं भेजा जा सका। इसी चूक का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

दरोगा की मां की हत्या का भी है आरोपी

धीरेंद्र पर कई संगीन आरोप हैं। 11 अगस्त की रात इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मौसमपुर गांव में बदमाशों ने बहादुरगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनवीर सिंह यादव की मां रातरानी उर्फ ज्ञानदेवी (65) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बदमाश सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। दरोगा ने इस वारदात में गांव के ही हिस्ट्रीशीटर धीरेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Also Read
View All
होली पर अब नहीं होगी कन्फर्म सीट की टेंशन, बरेली से गुजरेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, जाने कैसे आसान होगा आपका सफर

एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

अगली खबर