बरेली

बंद मकान में चोरी, 6 तोला सोना, चांदी और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस कर रही तलाश

कैंट क्षेत्र की प्रकाश कॉलोनी, चनेहटी में एक बंद मकान में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय मकान स्वामी कासगंज में था, जबकि उसकी मां किसी जरूरी काम से बाहर गई हुई थीं।

2 min read
May 08, 2025

बरेली। कैंट क्षेत्र की प्रकाश कॉलोनी, चनेहटी में एक बंद मकान में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय मकान स्वामी कासगंज में था, जबकि उसकी मां किसी जरूरी काम से बाहर गई हुई थीं। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित तत्काल कासगंज से बरेली पहुंचा और थाना कैंट में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मकान में ताला लगाकर बेटे से मिलने कासगंज गई थी महिला

पीड़ित राकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय महेश कुमार निवासी प्रकाश कॉलोनी, चनेहटी, वर्तमान में कासगंज में रहकर नौकरी करते हैं। रविवार को राकेश की माता घर के सभी कमरों, रसोई और मुख्य गेट में ताले लगाकर शाम कासगंज के लिए रवाना हो गई थीं। मंगलवार की रात को अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने भीतर मौजूद अलमारी को निशाना बनाते हुए उसका भी ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट कर चोर फरार हो गए।

6 तोला सोना, चांदी का सामान और नकदी ले उड़े चोर

पीड़ित राकेश कुमार को चोरी की बुधवार की सुबह उनके पड़ोसी ने फोन पर दी। सूचना मिलते ही राकेश तुरंत कासगंज से बरेली पहुंचे। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर घर की स्थिति देखी तो पाया कि मुख्य द्वार और अलमारी के ताले टूटे हुए हैं और भीतर रखे कीमती सामान गायब हैं। चोर पीड़ित के घर से 6 तोला सोना, 12 हजार रुपये के चांदी का सामान और लगभग 70 हजार की नकदी ले उड़े।

अज्ञात चोरों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही जांच

पीड़ित ने मामले की शिकायत कैंट पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मौके की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

डीएम आवास पर उमड़ा पूरा शहर, रिटायर्ड पीसीएस दिनेश बहादुर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अगली खबर