बरेली

दिनदहाड़े शिक्षिका के घर ने घुसे चोर, लाखों के गहने और 40 हजार की नकदी ले उड़े, फिर हुआ ये

इज्जतनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शिक्षिका के घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पार कर दी। घटना के समय महिला शिक्षक और उसका पति घर पर मौजूद नहीं थे।

less than 1 minute read
Apr 25, 2025
CG Crime News: गोवर्धन पूजा के दौरान चोरी! 86 हजार रुपए और जेवरात घर से गायब, पुलिस जांच में जुटी...(photo-patrika)

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। शिक्षिका के घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकदी पार कर दी। घटना के समय महिला शिक्षक और उसका पति घर पर मौजूद नहीं थे। जब वह स्कूल से लौटकर घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घर में ताला लगाकर ड्यूटी गए हुए थे दंपति

इज्जतनगर के खजुरिया घाटा, छोटे लाल मास्टर कॉलोनी, मयूर विहार, धौरेरामाफी निवासी नरेंद्र पाल पुत्र बाबू राम एक गल्ला गोदाम में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी वह करीब 1:30 बजे दोपहर स्कूल से घर लौटीं, लेकिन घर का सेंटरल लॉक खुला मिला और दरवाजे व अलमारी खुले पड़े थे। घर के भीतर घुसते ही उन्हें अंदेशा हो गया कि चोरी हो चुकी है। अलमारी में रखा सारा कीमती सामान गायब था। चोरी गए सामान में शादी में मिला सोने का हार, एक लर, दो सोने की अंगूठियां, कान के झाले, कुंडल, मंगलसूत्र, मंगल टीका और करीब 40 हजार की नकदी शामिल है।

आसपास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

गौरतलब है कि घर की एक चाबी नरेंद्र पाल के पास थी और दूसरी चाबी उनके किरायेदार भूपेंद्र के पास थी। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर की आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Also Read
View All
एक हजार करोड़ की ठगी के आरोपी गुलाटी पर अब तक 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज, दो करोड़ की एक और एफआईआर

आग के साथ अब आपदा पर भी वार, बरेली फायर ब्रिगेड के बेड़े में जुड़ा मल्टी डिजास्टर रेस्पांस वाहन, हाईराइज रेस्क्यू में मिलेगी नई ताकत

824 करोड़ के रिंग रोड से बरेली को जाम से मिलेगा छुटकारा, चौबारी बनेगा नया ट्रांसपोर्ट हब, नए बस अड्डे की मंजूरी

हल्के बुखार में एंटीबायोटिक गटकना खतरनाक, रेजिस्टेंस बढ़ा तो भविष्य का इलाज होगा मुश्किल, जानें क्या हैं इसके नुकसान

बजट की सौगात : बरेली की दूध कंपनी किसानों के लिए साबित होगी गेम चेंजर, बिचौलियों को नहीं सीधे पशुपालकों को मिलेगा दूध का दाम

अगली खबर