
प्रधानमंत्री ने नहीं किया व्यक्ति में भेद, सभी की चिंता की
भाजपा महानगर ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जनसंवाद का कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि जातिगत जनगणना में बिहार के परिणाम आए हैं। उस पर वह ज्यादा नहीं कहेंगे। लेकिन वह जातिगत, वर्ग विशेष को बांटने में विश्वास नहीं रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी व्यक्ति में भेद नहीं किया। सभी व्यक्तियों, सभी वर्ग के लोगों की चिंता की। उन्हें ऊपर उठाने का काम किया है। हमने उनकी भूख, प्यास, रोटी, पानी, शादी, रोजगार, स्वास्थ्य, मकान की चिंता की है। हम समाज के सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि 70 सालों में विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण की ओर ध्यान नहीं दिया। हमने महिलाओं को आरक्षण दिया है। इस पर भी विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।
राजनीति और पत्रकारिता का रिश्ता अटूट, दोनों एक दूसरे के सहयोगी
संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और भाजपा के ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पत्रकारिता और राजनीति का अटूट रिश्ता है। दोनों एक दूसरे के सहयोगी हैं। जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि जनता के जिन मुद्दों से राजनेता अनभिज्ञ होते हैं। पत्रकार जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं को उजागर करते हैं। जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में दोनों अपना कर्तव्य निभाते हैं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार स्वस्थ आलोचक होते हैं। जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर बदलाव के सारथी बनते हैं। जागरुक पत्रकारों की लेखनी से समाज को लाभ होता है। इसके बाद भाजपा नेताओं ने पत्रकारों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, गुलशन आनंद, देवेंद्र जोशी, उमेश कठेरिया, पुष्पेंदु शर्मा, विशाल मेहरोत्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, शिव प्रताप सिंह रिंकू, यतिन भाटिया समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
Published on:
04 Oct 2023 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
