
बरेली में शुक्रवार शाम को दो बदमाशों ने पुलिस चौकी में गोली चला दी। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल सिपाही का अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दोनों बदमाश को पकड़ने के लिए नाकबंदी की। चेकिंग अभियान के दौरान बदमाशों को पुलिस ने रोका, तभी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर पर गोली लगी और दोनों बदमाश पकड़े गए।
नशे में बदमाश ने सिपाही पर चलाई गोली
देर शाम दो बदमाश बाइक सवार बदमाश चौकी पर आए और चौकी इंचार्ज को पूछने लगे। सिपाही विशाल शर्मा ने चौकी इंचार्ज की न होने की बात कही।
बदमाश शराब के नशे में थे। उन्होंने गोली चला दी। गोली पहले लोहे की अलमारी में लगी। इसके बाद सिपाही के पीठ में घुस गई। गोली की आवाज सुनकर आस- पास के लोग चौकी पर पहुंच गए। घायल सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के नाकाबंदी में दोनों पकड़े गए बदमाश
यह घटना थाने में लगे सीटीवी में कैद हो गई। बरेली कैंट के एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कई थाने के पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। चेकिंग कै दौरान दोनों बदमाश मिल गए और भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वें लोग पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: रूम हीटर जलाते हैं, तो ये खबर ध्यान से पढ़िए, पति- पत्नी की जिंदगी हो गई तबाह
पुलिस के जवाबी कारवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी और बदमाश दबोचे गए। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जहां पर इलाज चल रहा है। उसके बाद पुलिस ने उन दोनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Updated on:
17 Dec 2022 10:33 pm
Published on:
17 Dec 2022 10:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
