2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: विश्व की सबसे अनूठी Health Services Scheme का शुभारंभ

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा- 70 सालों बाद स्वास्थ्य की क्रांति गाँव-गाँव दिख रही है

less than 1 minute read
Google source verification
Union Health Minister inaugurates Public Health Center

video: विश्व की सबसे अनूठी योजना का शुभारंभ

बरेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) गरीबों के लिये वरदान बन रही है तो वही इसी वरदान को और प्रभावी बनाने के लिये केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को बृहद स्तर पर गाँव गाँव पहुंचाने का काम कर रही है । इसी कड़ी में गुरूवार देर शाम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार के मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने नवाबगंज के सैंथल में स्वास्थ्य एवं जन आरोग्य केंद्र का उद्धघाटन किया । इस जन आरोग्य केंद्र के खुलने से इसके आस पास के लोगो को सीधे तौर पर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा । इस केंद्र पर शुगर, ब्लडप्रेशर, केंसर, जैसी 12 बीमारियों की स्क्रीनिंग होंगी और 7 प्रकार की जांच के साथ उसका उपचार होगा ।

विश्व की सबसे अनूठी योजना

केंद्रीय मंत्री ने Ayushman Bharat Yojana को विश्व की सबसे अनूठी योजना बताते हुए कहा कि देश में 70 सालों बाद स्वास्थ्य की क्रांति गाँव गाँव दिख रही है, भारत के लोग दीर्घायु हो इस पर भारत सरकार काम कर रही है । प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 10 करोड़ परिवारो को जोड़ा गया है, लोक कल्याण के लिये आयुष्मान भारत को लाया गया । वही उन्होंने यह भी कहा गाँव मे इलनेस सेंटर को वेलनेस सेंटर बनायेगे साथ ही 15000 केंद्रों को अपडेट करेंगे और फोन के द्वरा टेलीमेडिसिन की योजना पर काम हो रहा है।

27 राज्यों में काम हुआ शुरू

केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने बताया कि देश मे 14778 अस्पताल जन आरोग्य योजना में जुड़ चुके है । 27 राज्यो में काम शुरू हो गया है देश मे 1449324 रोगियों को इलाज मिला है जिस पर 225.20 लाख रुपये खर्च हुए है । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक केसर सिंह गंगवार, जिलाधकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित एएनएम, आशा मौजूद रही ।

Story Loader