29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर गैंग तो सामने आयी ऐसी हकीकत कि उड़ गए होश

यूपी पुलिस ने वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को पकड़ा है। उन आठ लोगों में एक होमगार्ड भी शामिल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Sep 2018, 3:39 PM IST

bike

bike

बरेली। क्राइम ब्रांच और प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बड़े ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में होमगार्ड और दो आरटीओ के दलाल भी शामिल थे जो गाड़ी के नकली पेपर बनाकर चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे। पुलिस को शक न हो इसके कारण होमगार्ड वर्दी पहन कर चोरी की गाड़ियों को बेचने का काम करता था। पुलिस ने इस गैंग के पास से चोरी की 14 बाइक और पांच स्कूटी बरामद की है।

होमगार्ड करता था मदद
एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने शुक्रवार को गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19 दोपहिया वाहन बरामद किए है जिनमे 14 बाइक है और पांच स्कूटी है। गैंग में वेदप्रकाश नाम का होमगार्ड भी शामिल था जो चोरी की गाड़ियां बेचने में मदद करता था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि ये गैंग रैकी कर वाहन चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के सदस्य आरटीओ के दो दलाल साजिद और गिरीश राणा को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग चोरी की गाड़ी के जाली पेपर बनवाते थे और गाड़ी को बेच देते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी
ये गैंग मास्टर चाभी के जरिए गाड़ी का लॉक खोल कर गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। इस गैंग ने बरेली के विभिन्न थानों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने मोहन कश्यप, असीर हाशमी, जुबीन सिंह, गिरीश राणा, वेद प्रकाश, सर्वेश कश्यप, साजिद और फिरोज को गिरफ्तार किया है।

Must Read - 'अजातशत्रु अमर रहें, अटल अमर रहें' की गूंज के बीच सीएम योगी ने बटेश्वर में किया अटलजी की अस्थियों का विसर्जन

Read it - इस्लाम से खारिज निदा खान के पिता को मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोका

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग