
बरेली। रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जिस वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार था, वह अब जल्द हकीकत बन सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने टनकपुर और इज्जतनगर से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो बरेली समेत पूरे रुहेलखंड के यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला सफर संभव हो जाएगा।
रेलवे सिर्फ वंदे भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि बरेली से कानपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। अभी बरेली-कानपुर के बीच ट्रेनों की कमी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। ऐसे में नई ट्रेन शुरू होने से सफर आसान होगा और समय की बचत होगी। इससे व्यापार और नौकरीपेशा लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा के मुताबिक, नए वित्तीय वर्ष में इज्जतनगर मंडल कई बड़े फैसले लेने जा रहा है— कासगंज से लखनऊ के बीच नई ट्रेन (बदायूं, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर होते हुए) लालकुआं, रामनगर, काठगोदाम से कानपुर के लिए नई सेवाएं, लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार यानी आने वाले समय में बरेली रेल नेटवर्क का बड़ा हब बनने की ओर बढ़ रहा है।
इज्जतनगर मंडल ने बीते वित्तीय वर्ष में कई अहम कदम उठाए— टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस शुरू, काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को नियमित दर्जा अब इसी रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए नई ट्रेनों का प्लान तैयार किया जा रहा है।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।
05193 (छपरा से): 6 अप्रैल से हर सोमवार, बरेली सुबह 5:57 बजे
05194 (पठानकोट से): 8 अप्रैल से हर बुधवार, बरेली शाम 5 बजे
यह ट्रेन 15-15 फेरों के लिए चलाई जाएगी और टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Published on:
04 Apr 2026 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
