
जिले में 14 और स्टेट ओपन संदर्भ केन्द्र खुले
बाड़मेर. राजस्थान स्टेट ओपन परीक्षा को लेकर अब विद्यार्थियों को लम्बी दूरी नहीं तय करनी होगी। जिले में 14 नए स्टेट ओपन परीक्षा केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जिस पर अब लगभग हर ब्लॉक मुख्यालय पर स्टेट ओपन के आवेदन मिलेंगे। इसका फायदा जिले के उन सैकड़ों स्टेट ओपन परीक्षार्थियों को होगा जो आसपास केन्द्र नहीं होने पर बाड़मेर, बालोतरा शहरों से आवेदन कर परीक्षा देते हैं।
दसवीं व बारहवीं स्टेट ओपन परीक्षाएं राजस्थान स्टेट ओपन स्कू ल जयपुर के मार्फत आयोजित होती है। इसको लेकर प्रत्येक जिले में संदर्भ केन्द्र संचालित होते हैं जहां पर आवेदन प्रक्रिया के साथ ही समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर परीक्षार्थियों को विषयगत जानकारी दी जाती है। जिले में बाड़मेर, बालोतरा सहित कुछ जगह ही वर्तमान में स्टेट ओपन संदर्भ केन्द्र है जिस पर पूरे जिले के विद्यार्थियों को आवेदन लेने, आवेदन जमा करवाने, सेमिनार में भाग लेने, परीक्षा देने, अंक तालिका प्राप्त करने सहित स्टेट ओपन के कार्यों के लिए वहां जाना पड़ रहा है। इस बार एेसा नहीं होगा क्योंकि जिले में १४ और केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं जहां पर स्टेट ओपन परीक्षा संबंधी कार्य होंगे।
इन जगह संदर्भ केन्द्र स्वीकृत- जिले में राउमावि गिड़ा, रिछोली, कल्याणपुर, समदड़ी, कुंदनपुरा, धनाऊ, गडरारोड, रामसर, गुड़ामालानी, फागलिया, पायला कलां, आडेल, बाड़मेर आगोर व कोशलू में स्टेट ओपन संदर्भ केन्द्र स्वीकृत हुए हैं।
यूं आवेदन की प्रक्रिया- स्टेट ओपन परीक्षा को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें १५ सितम्बर से ११ नवम्बर तक बिना विलम्ब शुल्क आवेदन होंगे। १२ नवम्बर से ३० नवम्बर तक २५० रुपए विलम्ब शुल्क, १ दिसम्बर से १५ दिसम्बर तक ३५० रुपए विलम्ब शुल्क व १६ दिसम्बर से १० जनवरी २०२२ तक ५०० रुपए विलम्ब शुल्क सहित आवेदन जमा होंगे।
नए संदर्भ केन्द्र स्वीकृत- जिले में स्टेट ओपन परीक्षा के नए केन्द्र स्वीकृत हुए हैं। अब विद्यार्थी उन केन्द्रों पर भी आवेदन कर सकते हैं।- जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक बाड़मेर
Published on:
29 Sep 2021, 1:38 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.