
barmer news
बाड़मेर.
शहर की एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध में प्रवेश के लिए छात्राएं रुचि नहीं दिखा रही हैं। ऐसे में पीजी कॉलेज में एक मात्र विषय राजनीति विज्ञान पर खतरा मंडराने लगा है। कॉलेज निदेशालय की ओर से दो बार आवेदन जमा करवाने की तारीख बढ़ाने के बावजूद भी महज नौ आवेदन ऑनलाइन जमा हुए हैं।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर एक मात्र एमबीसी गर्ल्स कॉलेज में लंबे समय बाद पीजी के लिए राजनीति विज्ञान विषय स्वीकृत हुआ है। अब तीसरे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर में शुरू की गई थी, लेकिन देर के कारण छात्राओं का मोह भंग हो गया। ऐसी स्थिति में 40 रिक्त पदों के लिए आवेदन की तारीख दो बार बढ़ाने के बावजूद महज नौ आवेदन आए है। ऐसे में अब कॉलेज निदेशालय ने फिर आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
---
बीए में ढाई सौ से ज्यादा उत्तीर्ण
गर्ल्स कॉलेज में बीए से करीब ढाई सौ छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, लेकिन गर्ल्स कॉलेज में पीजी करने के लिए रुचि नहीं दिखा रही हैं। इसका मुख्य कारण यह भी सामने आ रहा है कि यहां एक विषय स्वीकृत है। जबकि अधिकतर छात्राएं इतिहास या अन्य विषय में रुचि रखती हैं।
- आवेदन कम आए हैं
पीजी में राजनीति विज्ञान विषय स्वीकृत है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर आवेदन कम आए थे। उसके बाद अािखरी तारीख बढ़ाई थी, फिर भी 40 सीटों के लिए 9 आवेदन आए हैं। अब श्रेणीवार रिक्त स्थानों के लिए पुन:आवेदन मांगे हैं।- हुकमाराम सुथार, प्राचार्य, गल्र्स कॉलेज, बाड़मेर।
गर्ल्स कॉलेज में पीजी के राजनीति विज्ञान विषय पर संकट पीजी को स्वीकृति मिले दो साल हुए पूरे, 40 सीटों पर 9 आवेदन
Updated on:
3 Jan 2022, 8:48 PM IST
Published on:
3 Jan 2022, 8:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.