
Aemnesti plan of the Department of Transportation
बाड़मेर.प्रदेश में परिवहन विभाग का लम्बे समय से बकाया कर अब बिना जुर्माने के जमा होगा। विभाग ऐमनेस्टी योजना के तहत रिपोर्ट तैयार कर खुर्दबुर्द व नष्ट हुए वाहनों की संतोषजनक रिपोर्ट पर उन पर भी जुर्माना माफ करेगा। यह स्कीम मार्च-2016 तक बकाया कर पर लागू होगी।बाड़मेर जिले में वाहनों पर करीब 66 लाख रुपए कर बकाया चल रहा है।
इन वाहनों को मिलेगा फायदा
सभी श्रेणी के पंजीकृत/अपंजीकृत गैर परिवहन यान जिस पर निर्धारित तिथि में एक बार कर संदाय हो चुका है। और फिर बकाया है। अन्य राज्यों के वाहन 30 दिवस से अधिक समय तक राजस्थान में चल रहे हैं व जिसका कर बकाया है। ऐसे सभी वाहन जिसका प्रकरण न्यायालय में लंबित है।बाड़मेर जिले में वाहनों पर करीब 66 लाख रुपए कर बकाया चल रहा है।
विभाग तैयार करेगा रिपोर्ट
परिवहन विभाग के अधिकारी ऐसे वाहनों की कर वसूली व लाभ दिलाने को लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसमें वाहन के रिकॉर्ड व साक्ष्यों को शामिल किया जाएगा।
यह मिले निर्देश
परिवहन आयुक्त ने सभी परिवहन अधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि योजना के तहत प्रत्येक वाहन को इसका फायदा पहुंचाया जाए। इसके लिए प्रत्येक वाहन की पत्रावली खोल कर वाहन के लिए आदेश जारी करें। कर में दी जाने वाली छूट का इन्द्राज मूल डीसीआर में किया जाए।
क्यों लगती है ज्यादा पेनल्टी
सड़क हादसों में व अन्य क्षतिग्रस्त गाडि़यां थानों में जमा हो जाती हैं। फिर इन गाडि़यों को सड़कों पर लाने की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। एेसी स्थिति में वाहन का कर बढ़ जाता है और परमिट रिन्यू करवाने में वाहन मालिक कतराते हैं। अब ऐसे वाहनों को छूट प्र्रदान की जाएगी।
मिले हैं निर्देश
बकाया कर को लेकर पेनल्टी व ब्याज माफी के आदेश मिले हैं। इसमें खुर्दबुर्द व नष्ट वाहन भी शामिल हैं। इससे वाहन मालिकों को फायदा होगा। - डी.डी. मेघाणी, जिला परिवहन अधिकारी, बाड़मेर
Published on:
18 Feb 2018 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
