15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer Suicide Case: 15 दिन से अकेले रह रहे कृषि पर्यवेक्षक ने किया सुसाइड, मां और पत्नी गई थी गांव

Rajasthan News: बाड़मेर के गंगाई नगर में कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वे पिछले 15 दिनों से घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और मां गांव गई हुई थीं।

less than 1 minute read
Google source verification
Agricultural Supervisor Rakesh Kumar

मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Agricultural Supervisor Rakesh Kumar Committed Suicide: बाड़मेर के रीको थाना क्षेत्र के गंगाई नगर में गुरुवार रात एक कृषि पर्यवेक्षक ने किराए के मकान में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार गंगाई नगर स्थित किराए के मकान में रह रहे कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार निवासी रायसिंगपुरा, श्रीगंगानगर ने फंदा लगाकर जान दे दी। राकेश कुमार शिवकर में पदस्थापित था। गुरुवार रात घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया।

शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक व पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अहम साक्ष्य जुटाए। परिजनों के पहुंचने के बाद शव को नीचे उतारकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव सुपुर्द कर दिया गया।

15 दिन से अकेला रह रहा था

पुलिस के अनुसार राकेश कुमार पिछले 15 दिनों से अकेला रह रहा था। इससे पहले वह अपनी पत्नी व मां के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। वर्तमान में उसकी पत्नी और मां गांव गए हुए थे। सूचना मिलने पर बाड़मेर वृत्त डीएसपी रमेश शर्मा व थानाधिकारी भंवरसिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।