26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटीआई बाड़मेर में अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र आमंत्रित

आवेदन पत्र 8 नवम्बर तक मांगे गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Oct 2021, 12:26 AM IST

आईटीआई बाड़मेर में अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र आमंत्रित

आईटीआई बाड़मेर में अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र आमंत्रित

बाड़मेर. आईटीआई बाड़मेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्व अतिथि अनुदेशक योजनान्तगर्त प्रशिक्षण देने के लिए अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र ८ नवम्बर तक मांगे गए हैं।

सम्बन्धित व्यवसायों विद्युत, कार मैकेनिक डीजल, वायरमैन, फीटर, पेन्टर, जनरल कायार्शाला गणना, विज्ञान एवं इंजिनियरिंग ड्राइंगं में अनुदेशकों के पेनल तैयार करने के लिए निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यर्थियों जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो उनसे दिनांक 08 नवम्बर 2021 को दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सेवानिवृत्त तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते है, उन्हे पेनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवीं अंकतालिका, डिग्री डिप्लोमा, सम्बन्धित व्यवसाय में एनसीवीटी योजना से आईटीआई एवं सीटीआई उत्तीर्ण एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साइज फोटो एवं बैंक पास बुक की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र आईटीआई बाड़मेर में जमा करवा सकते है।

संस्थान प्रधान सुरेश चौधरी ने बताया कि मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार12 नवम्बर 2021 को सुबह 11:00 बजे संस्थान परिसर में रखा गया है। पैनल में चयनित अतिथि अनुदेशक संस्थान में नियमित अनुदेशकों की नियुक्ति सत्र अवधि अथवा कालांश लिए जाने तक कार्य कर सकेंगे।