जिले में महिलाओं से संबंधित बढ़ते अपराध को देखते हुए जिला मुख्यालय पर इस महिला थाने की स्थापना की गई थी। इस थाने में कुल 26 पद स्वीकृत हैं जिसमे से एक थानाधिकारी, दो एएसआई, एक हेडकांस्टेबल व 22 महिला-पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। वर्तमान में पूरा स्टाफ तैनात है।