17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साल से फसल बीमा क्लेम का इंतजार

खरीफ 2017 की क्लेम राशि अब तक नहीं मिली

2 min read
Google source verification
एक साल से फसल बीमा क्लेम का इंतजार

एक साल से फसल बीमा क्लेम का इंतजार

-

कल्याणपुर पत्रिका.

सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन हकीकत यह है कि 2017 के क्लेम को लेकर किसान अब भी इंतजार ही कर रहे हैं। एक तरफ जहां इस बार अकाल की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है तो दूसरी ओर क्लेम नहीं मिलने से

उधारी चुकाने में भी दिक्कत आ रही है। किसानों बस इतना इंतजार है कि क्लेम मिले तो कुछ तो उधारी चुका पाएं।

सरकार ने बेहतर प्रशासन, हितधारकों के बीच समन्यवन करने, किसानों, राज्यों बीमा करने वालों, बैंकों के उचित प्रसार एवं पारदर्शिता के लिए बीमा पोर्टल बनाया। बैंकों एवं सहकारी समितियों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर किसानों केे बचत खाता संख्या, आधार संख्या, मोबाइल नम्बर, भूिम, फसलों के प्रकार सहित सूचनाओं के साथ अपलोड किया। इसके बाद लगा कि अब फसल बीमा क्लेम की राशि किसानों के खातों में आने ही वाली है, लेकिन यह इंतजार लम्बा हो रहा है।

गौरतलब है कि खरीफ फसल बीमा की अवधि जुलाई से अक्टूबर माह होती है।
खरीफ 2017 में जिले में कहीं खड़ी फसल में अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि से फसल को नुकसान हुआ था। योजना में फसल कटाई के एक माह बाद प्रशासन बीमा कम्पनी को उपज के आंकड़े प्रस्तुत करता है। आंकड़े मिलने के तीन सप्ताह बाद किसानों को बीमा क्लेम का भुगतान मिलना चाहिए। बीमा क्लेम का भुगतान बैंक बीमा कम्पनी से मिलने एक सप्ताह के अन्दर किसानों के बचत खाते में जमा होता है। देरी से भुगतान करने पर किसानों को नियमानुसार ब्याज दिया जाता है। तय समय सीमा अक्टूबर 17 में ही पूरी हो गई थी। अक्टूबर बीते करीबन एक साल बीत गया, लेकिन किसान अभी भी बीमा क्लेम का इन्तजार कर रहे हैं।

शीघ्र भुगतान की जरूरत- अभी बरसात नहीं होने से फसलें जल गई है। किसानों ने कर्जा लेकर बुवाई की थी। एेसे में कर्ज चुकाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है। समय पर फसल बीमा क्लेम मिलने पर उनको सहारा मिलेगा। सरकार शीघ्र क्लेम राशि जारी करें।- गुमानसिंह, किसान