17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आदर्श विद्या मंदिर की विभाग स्तरीय प्रतियोगिता

2 min read
Google source verification
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

-

बालोतरा. आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक माजीवाला में रविवार को विद्या भारती की ओर से आयोजित विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें बालोतरा, बाड़मेर व जैसलमेर के 103 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तरुण वर्ग में 100 मीटर में प्रथम स्थान भोपाराम बालोतरा, 200 मीटर में ललित बालोतरा, 400 मीटर में पारस प्रजापत बालोतरा, 800 मीटर में हितेश बालोतरा, 5000 मीटर में हितेश बालोतरा, 5000 मीटर व 3000 पैदल चाल में स्वरूप सिंह बालोतरा, तश्तरी फेंक में तरुण खत्री बालोतरा, भाला फेंक में सवाई सिंह बालोतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में 100 मीटर में प्रथम स्थान होताराम बालोतरा, 200 मीटर में मनीष बालोतरा, 800 मीटर में होताराम बालोतरा, 3000 मीटर में तनवीर बालोतरा, 1500 मीटर में धन्नाराम बालोतरा, 3000 मीटर पैदल चाल में दिलीप प्रजापत बालोतरा, तार गोला फेंक में कैलाश चौधरी, गोला फेंक में हिंदूसिंह, तथा बाल वर्ग में 80 मीटर बाधा में खीमाराम, तश्तरी फेंक में यश सामरिया, गोला फेंक में यशपाल सिंह बालोतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला सचिव मिश्रीलाल प्रजापति, खेलकूद प्रमुख कैलाश शर्मा, जिला खेल प्रमुख नरेंद्र कुमार व्यास, जीवराज आर्य, प्रधानाचार्य दिनेशचंद गौड़, सुरेश माली, सुनील दवे, महिपाल सिंह, जसकरण समेत कई जने मौजूद थे। गौरतलब है कि विद्या भारती की ओर से संचालित आदर्श विद्यामंदिरों की विभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने शिरकत की। विजेता खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ज्ञान विज्ञान मेला आज

मोकलसर. आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों का जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला भगवान पाश्र्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक मोकलसर में सोमवार सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। प्रधानाचार्य अजयसिंह परमार ने बताया कि विद्या भारती के जिला स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले का उद्घाटन कार्यक्रम भामाशाह व मोकलसर सरपंच कांतिलाल बाफना, उप सरपंच गोबरराम सुथार, पोकरराम प्रजापत, अध्यक्ष रजनीकान्त दवे व जिला सचिव मिश्रीलाल प्रजापत के सान्निध्य में होगा। विज्ञान मेले में बालोतरा क्षेत्र के 16 विद्यालयों के 300 विद्यार्थी भाग लेंगे।