8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने पीएम का फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन

राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ चहुंओर विरोध के स्वर
2 min read
Google source verification
राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ चहुंओर विरोध के स्वर ती

राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ चहुंओर विरोध के स्वर ती

सिवाना.राज्य व केन्द्र सरकार के खिलाफ चहुंओर विरोध के स्वर तीव्र हो रहे हैं। कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता रोष जता रहे हैं तो कहीं ई-मित्र संचालक विरोध में उतरे हुए हैं। कांग्रेस प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रही है तो ई-मित्र संचालक विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है।
ब्लॉक कांग्रेस सिवाना , सिणधरी , राजीव गांधी बिग्रेडने राफेल डील, पेट्रोलियम पदार्थों व घरेलू गैस के बढ़ते भाव के विरोध में गुरुवार को सिवाना के गांधी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला जला विरोध प्रदर्शन किया। उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर शमा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से हर दिन मंहगाई बढ़ रही है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हंै। सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़ पादरू, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी बिग्रेड बाड़मेर नजीर खान मिठौड़ा, कांग्रेस जिला सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक संगठन महामंत्री भगवानाराम माली, ब्लॉक उपाध्यक्ष उत्तम राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्रसिंह, पहाड़सिंह कुडल, ब्लॉक उपाध्यक्ष दीनमोहम्मद हाड़ा, सोहनलाल बिश्नोई,फिरोज खान, भंवरलाल देवासी आदि उपस्थित थे। निप्र.

ई-मित्र संचालकों ने दस सूत्री को लेकर सौंपा ज्ञापन

समदड़ी पत्रिका.
राज्य व्यापी आंदोलन के तहत तहसील क्षेत्र समदड़ी के समस्त ई-मित्र संचालकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को प्रतिष्ठान बंद रख तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह खंगारोत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

समदड़ी ई-मित्र संघ अध्यक्ष राजाराम माली ने बताया कि ई मित्र एवं बैंक मित्र कियोस्क धारक केंद्र व राज्य सरकार संचालित सभी डिजिटल व जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हंै, लेकिन सरकार आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं करवाने के साथ नाममात्र मानदेय दे रही है। इससे वे कर्ज में डूब रहे हैं। कियोस्क का कमीशन सीधा दिया जाए। शिविरों में ड्यूटी लगाने पर अलग से यात्रा भत्ता, मानदेय दिया जाए। शेष सभी मांगें पूरी की जाए। राजा राम माली, राजेन्द्र सैन, सुभाष गोदारा, भरत माली, गजेसिंह, नरेन्द्रसिंह ,हासमदिन मेहर आदि प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे। निसं.