17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार चुरा ले जा रहे थे, बीच राह हो गई दुर्घटना, छोड़ कर भागे चोर

कार मालिक गए हुए थे धार्मिक यात्रा पर

2 min read
Google source verification
कार चुरा ले जा रहे थे, बीच हो गई दुर्घटना, छोड़ कर भागे चोर

कार चुरा ले जा रहे थे, बीच हो गई दुर्घटना, छोड़ कर भागे चोर

-
बालोतरा.

शहर के एक कॉलोनी के बाहर खड़ी कार को शुक्रवार रात अज्ञात चोर चुराकर फरार हो गए। पकड़े जाने के डर पर तेज भगाने के प्रयास में कार मेगा हाईवे मूंगड़ा सर्किल के पास देर रात एक ट्रक से जा टकराए। इसके बाद चोर कार को मौके पर छोड़ भाग छूटे। कार मालिक परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गया हुए थे, पीछे यह वारदात हुई।
जानकारी अनुसार शहर के शांति नगर में रहने वाले लालचंद दिग्गा परिवार सदस्यों के साथ तीन दिन पूर्व धार्मिक यात्रा पर गए थे। पीछे उनका भतीजा मनीष घर पर था। शुक्रवार रात घर के बाहर वह कार खड़ी करके सो गया। घर के सदस्यों के बाहर जाने की आधी अधूरी सूचना पर अज्ञात चोर कार चुराकर ले गए। पकड़े जाने के डर को लेेकर वे इसको तेज भगा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे मेगा हाईवे मूंगड़ा सर्किल के समीप कार एक ट्रक से जा भिड़ी।

ट्रक व कार चालक भाग छूटे- ट्रक से कार की जोर से हुई टक्कर पर अनहोनी की आंशका पर ट्रक ड्राइवर इसे यहीं छोड़ समीप स्थित एक होटल के पास जाकर छुप गया। वहीं, कार भगाकर ले जा रहे चोर भी हादसे के बाद पकड़े जाने के डर से भाग छूटे। इस दौरान किसी ने देर रात कार मालिक लालचंद दिग्गा को कार के दुर्घटनाग्रस्त् होने की सूचना दी। इससे वे घबरा गए। घर फोन लगाकर भतीज मनीष से उसकी कुशलक्षेम पूछी और कार के बारे में जानकारी ली। इस पर उसने बताया कि वह घर पर है व कार बाहर खड़ी है। उन्होंने घर से बाहर देखकर आने को कहा तो मनीष को पता चला कि कार तो घर पर नहीं है। इस पर वह अपने साथियों के साथ रात करीब 2.45 बजे दुघर्टना स्थल पर पहुंचा। घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ समय बाद ट्रक ड्राइवर भी यहां पहुंचा और उसने घटना के बारे में बताया। रात के अंधेरे के कारण वह यह नहीं बताया पाया कि कार में कितने जने सवार थे, कार किस दिशा व किस गति से आ रही थी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंच मौका मुआवना किया, लेकिन कार चोरों का पता नहीं चल पाया। कार मालिक के भतीज ने इस संबंध में पुलिस थाना बालोतरा में कार चोरी का मामला दर्ज करवाया है।