9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीवरेज लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से एक की मौत, दो की बिगड़ी तबीयत

रीको तृतीय चरण के प्लांट की सीवरेज लाइन की सफाई

2 min read
Google source verification
सीवरेज लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से एक की मौत, दो की बिगड़ी तबीयत

सीवरेज लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से एक की मौत, दो की बिगड़ी तबीयत

बालोतरा में शनिवार दोपहर आरओ प्लांट से जुड़ी सीवरेज लाइन की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक जने की मौत हो गई। वहीं दो जनों की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार नगर के सीईटीपी ट्रस्ट से जुड़ी इकाइयों की ओर से निस्तारित किया गया दूषित पानी रीको की ओर से बिछाई भूमिगत पाइप लाइन से 18 एमएलडी आरओ प्लांट पहुंचता है। प्लांट में उपचारित होने के बाद आरओ पानी दुबारा कारखानों में उपयोग में लिया जाता है। शेष अनुपयोगी दूषित पानी विधिवत तरीके से निस्तारित किया जाता है। सीईटीपी ट्रस्ट ने प्लांट से जुड़ी पाइपलाइन के रखरखाव के लिए ठेका दे रखा है।

जहरीली गैस से दम घुटने लगा
रीको तृतीय चरण के प्लांट के पीछे वाले भाग में जुड़ी लाइन अवरुद्ध होने से दोपहर करीब 12.30 बजे ठेकेदार व उसके कार्मिक सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक चैम्बर में उतरा व दूसरे बाहर खड़े थे। इस दौरान पाइपलाइन में जमा जहरीली गैस की चपेट में आने से अंदर व बाहर खड़े लोगों का दम घुटने लगा। बेहोश होने पर बाहर खड़े लोगों ने तुरंत प्रभाव से राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर पप्पूसिंह (50) की नगर के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दिलीपसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया। प्राथमिक उपचार के बाद मगाराम को छुट्टी दी गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। सीईटीपी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा व सचिव नरेंद्र गोलेच्छा आदि पदाधिकारियों व उद्यमियों ने चिकित्सालय पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है।

इनका कहना है
प्लांट से जुड़ी सीवरेज लाइन के रखरखाव का कार्य ठेके पर दे रखा है। ठेकेदार व उसके कार्मिक काम कर रहे थे। यह कार्य करीब 4 से 5 वर्ष से एक ही ठेकेदार कर रहा है। जहरीली गैस की चपेट में आने से उपचार दौरान एक जने की मौत हुई। एक भर्ती है, जिसका स्वास्थ्य सही है।
- रूपचंद सालेचा अध्यक्ष सीईटीपी बालोतरा।