
बालिकाओं को बांटी साइकिलें
बाड़मेर. स्थानीय राउमावि रेलवे कुआं नम्बर तीन में मंगलवार को साइकिल वितरण समारोह उप सभापति सुल्तानसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
समारोह में वार्ड पचपन के पार्षद दीनमोहम्मद, वार्ड 54 पार्षद मनोज जैन, मनोनीत पार्षद भीमसिंह विशिष्ट अतिथि थे। प्रधानाचार्य सेणीदान चारण ने 89 साइकिलों का वितरण किया गया।
व्याख्याता सवाईसिंह राठौड़ ने कक्षाकक्ष निर्माण व विज्ञान संकाय में पद स्वीकृति की मांग की। संचालन वरिष्ठ अध्यापक देवेन्द्र अवस्थी ने किया।
‘साइकिल का सदुपयोग कर नियमित स्कू ल आएं बालिकाएं’
बाडमेर.रामावि बीबड़ा में नि:शुल्क साइकिल वितरण योजनांतर्गत कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत 26 छात्राओं को सरपंच चिमाराम बेनीवाल व प्रधानाध्यापक पुष्पा चौधरी ने साइकिलें प्रदान की।
सरपंच चिमाराम बेनीवाल ने छात्राओं को साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित विद्यालय आने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए विद्यालय आने में आसानी होगी।
प्रधानाध्यापक पुष्पा चौधरी ने कहा कि कोरोना के चलते पिछले सत्र में साइकिल वितरण नहीं हो पाई। ऐसे में कक्षा 10 में अध्ययनरत 10 छात्राओं व कक्षा 9 में अध्ययनरत 16 छात्राओं को इस सत्र में नि:शुल्क साइकिल प्रदान की गई।
वरिष्ठ अध्यापक कल्लाराम बेनीवाल, बाबूराम बृजवाल, संतोष कुमार धारू, नरेंद्र मेवाड़ा, नारायण राम टेलर, प्रकाशचन्द फड़ौदा, एसएमसी अध्यक्ष बांकगिरी गोस्वामी, जेठाराम गोदारा, हेमाराम हुड्डा आदि मौजूद रहे।
Published on:
17 Nov 2021, 12:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.