25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर : बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने लगाए 1400 पौधे

-सीजन में 15 हजार पौधे लगाने का संकल्प-10 लाख विभिन्न प्रजातियों के बीज रोपित करेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर : बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने लगाए 1400 पौधे

बाड़मेर : बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने लगाए 1400 पौधे

बाड़मेर। सीमा सुरक्षा बल 142 वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने शनिवार को पर्यावरण पहली रक्षा पंक्ति अभियान के तहत 1400 पौधे लगाए।
142वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधरोपण में फ्रंटियर मुख्यालय गुजरात के उपमहानिरीक्षक पीएसओ ईपेन पीवी ने शिरकत करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल भारत की पहली रक्षापंक्ति के तौर पर देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उसी तर्ज पर यह बल पयाज़्वरण - प्रथम रक्षापंक्ति को सार्थक करने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।
उन्होंने 142वीं वाहिनी के कमांडेंट राजपाल सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर,मनोज चांद , डिप्टी कमांडेंट नरिंदर पॉल, पुष्पराज एवं उमेश कांत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और सैनिकों के साथ पौधरोपण किया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के 1400 पौधे लगाए गए हैं।
नर्सरी का दौरा, बेहतर बताया कार्य
डीआईजी ने 142 बटालियन की ओर से विकसित नर्सरी का भी दौरा किया और वाहिनी के प्रयासों की सराहना की। कमांडेंट राजपाल सिंह के नेतृत्व में 142 बटालियन बीएसएफ ने इस सीजन में लगभग 15000 पौधे और 10 लाख विभिन्न प्रजातियों के बीज रोपने का संकल्प लिया है।