26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

raodways…कड़ी धूप और भीषण गर्मी, सैकड़ों की कतार में बस का इंतजार

-कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी हुए रवाना-बाड़मेर से पहले दिन 60-70 बसों का संचालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 12 May 2022, 8:52 PM IST

raodways...कड़ी धूप और भीषण गर्मी, सैकड़ों की कतार में बस का इंतजार

raodways...कड़ी धूप और भीषण गर्मी, सैकड़ों की कतार में बस का इंतजार

बाड़मेर. भीषण गर्मी के बीच कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने के लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थी बाड़मेर से गुरुवार को अन्य जिलों के लिए रवाना हुए। पहले दिन सुबह से देर रात तक रोडवेज ने करीब 60-70 बसों का संचालन परीक्षार्थियों के लिए किया गया।
केंद्रीय बस स्टैंड पर अल सुबह से लेकर देर शाम तक अभ्यर्थियों की लम्बी कतारें लगी रही। इस दौरान रोडवेज की ओर से बसों की व्यवस्थाओं के चलते पहले दूरस्थ केंद्र के अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। इसके बाद भी पूरे दिन बसों का बाड़मेर से संचालन हुआ। प्रबंधन ने देर शाम के लिए भी बसों की व्यवस्था की, जिससे अधिक अभ्यर्थी आने पर बस को रवाना किया जा सके।
छह दिनों तक परीक्षार्थी जाएंगे-आएंगे
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13-16 तक चलेगी। इस दौरान रोडवेज ने गुरुवार से बसों का निशुल्क संचालन शुरू कर दिया। परीक्षा केंद्रों तक आवाजाही के चलते रोडवेज 12-17 मई तक अभ्यर्थियों के लिए बसों का संचालन करेगी। ऐसे में छह दिनों तक अभ्यर्थियों की आवाजाही चलने से सामान्य यात्रियों के लिए रोडवेज उपलब्ध नहीं होगी।
कुल 321 टिकट निरस्त
अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था के चलते रोडवेज की ओर से रिजर्वेशन निरस्त किए गए। इसमें बाड़मेर डिपो स्तर पर 12-15 मई के बीच लम्बी दूरी की बसों की एडवांस बुकिंग के टिकट कैंसिल हुए है। अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज उन्हें टिकट का रिफंड भिजवा रही है।
दूरस्थ केंद्रों के अभ्यर्थियों को पहले भेजा
पहले दिन दूरस्थ केंद्रों के अभ्यर्थियों के साथ अन्य सेंटर्स के लिए भी बसों की रवानगी हुई है। पहले दिन करीब 60-70 बसों का सुबह से लेकर देर रात तक बाड़मेर से बसें चलाई गई। कांस्टेबल परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए बसें उपलब्ध करवाने के चलते बाड़मेर डिपो स्तर पर 12-15 मई के बीच में कुल 321 टिकट निरस्त किए गए हैं।
-उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो