26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

38329 अभ्यर्थियों की आवाजाही, बाड़मेर रोडवेज के 602 ट्रिप

-रोडवेज संचालन के 6 दिन रहे कांस्टेबल परीक्षा के नाम-2 लाख किमी से अधिक दूरी में दौड़ी बाड़मेर डीपो की बसें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 19 May 2022, 6:05 AM IST

file photo

file photo

बाड़मेर. कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तो 13-16 तक चली, लेकिन रोडवेज ने पूरे छह दिन इस परीक्षा के अभ्यर्थियों की आवाजाही में लगाए। इस दौरान आम यात्रियों को रोडवेज की सुविधा से वंचित रहना पड़ा। परीक्षार्थियों को लेकर बाड़मेर डीपो से कुछ बसें 17 मई शाम तक यहां पहुंची।
बाड़मेर आगार से परीक्षा के दौरान 38 हजार 329 अभ्यर्थियों की बसों से आवाजाही हुई। इस बीच छह दिनों तक लगभग 70 बसें रोजाना केंद्रीय बस स्टैंड से संचालित हुई। इसमें स्थानीय के अलावा अन्य डिपो की बसें भी शामिल रही। जो अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को यहां लेकर आई थी।
6 दिन में 2 लाख किमी से अधिक का रन
बाड़मेर डीपो की बसें परीक्षा के दौरान 6 दिनों में कुल 2 लाख 6 हजार 365 किमी दौड़ी है। इस दौरान बसों के कुल 602 ट्रिप हुए। बसें अल सुबह से लेकर देर रात तक संचालित की गई। अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था करते हुए उन्हें गतंव्य के लिए रवाना करने में पूरा रोडवेज स्टाफ जुटा रहा।
जयपुर-बाड़मेर के बीच चली दौड़
यहां से अभ्यर्थियों को लेकर जयपुर पहुंचने वाली बसों की दौड़ सबसे अधिक रही। जयपुर पहुंचने के करीब 30 मिनट बाद ही पुन: अभ्यर्थियों से भरकर बाड़मेर के लिए रवाना होना पड़ा। इस स्थिति में चालक व परिचालकों ने पूरे धैर्य के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। लगातार 24 घंटे से अधिक भीड़ भरी बसों का सुरक्षित संचालन करने में मुस्तैद रहे।
रात-दिन जुटा रहा स्टाफ
कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बसों के कुल 602 ट्रिप हुए। करीब 2 लाख से अधिक किमी का संचालन 6 दिनों के दौरान हुए। रोडवेज का पूरा स्टाफ दिन-रात जुटा रहा और व्यवस्थाओं में कहीं कमी नहीं आने दी गई।
-उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर आगार

-----------------

कांस्टेबल परीक्षा : फैक्ट फाइल
6 दिन परीक्षा स्पेशल संचालन
602 कुल ट्रिप किए
24 घंटे चले चालक-परिचालक
206365 किमी चली रोडवेज
70 बसें प्रतिदिन संचालित
38329 अभ्यर्थी गए और आए