26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज विकास में दिया योगदान तो मिला सम्मान

- ऋषि अंगिरा सभागार का उद्घाटन समारोह आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 7 Sep 2022, 11:59 PM IST

br0809c01.jpg

बाड़मेर. भामाशाह को सम्मानित करते हुए।



बाड़मेर. शहर के रॉय कॉलोनी स्थित जांगिड़ समाज के नव निर्मित ऋषि अंगिरा सभागार का उद्घाटन समारोह जांगिड़ पंचायत के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित हुआ। जांगिड़ पंचायत के कोषाध्यक्ष किशन लाल धीर ने स्वागत भाषण देते हुए ऋषि अंगिरा सभागार के उद्देश्य,महत्व व उपयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि बालाराम कुलरिया ने जांगिड़ पंचायत के समाज हित मे किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने समाज के सर्वागीण विकास को लेकर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षाविद निंबाराम बरड़वा ने कहा कि वही समाज विकास कर सकता है जहां शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में योगदान दें। विशिष्ट अतिथि भामाशाह बालाराम आचु ने कहा कि समाज को विकसित बनाने के लिए युवाओं की महती भूमिका होती है। समाज के युवा आगे बढ़ कर समाज के विकास में योगदान दें। सुथार समाज जैसलमेर अध्यक्ष गुमानाराम सलून ने कहा कि जांगिड़ पंचायत के निष्ठा भाव से किये जा रहे समाज हित के कार्य हम सब के लिए प्रेरणादायक है। जांगिड़ समाज के अध्यक्ष देवाराम ब्रहाम्क्षत्रिय ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। समारोह में ऋषि अंगिरा सभागार ,बालिका छात्रावास व अन्य समाज कार्यो में योगदान देने वाले करीब 85 भामाशाहों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने भामाशाहों का साफा बांध,दुपट्टा पहना तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया। समारोह में शहर के सरदारपुरा स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा मंदिर के जीणोद्धार की योजना के बैनर का विमोचन किया गया तथा अरविंद जांगिड़ ने योजना की पूरी जानकारी दी। मंच संचालन भूराराम आचु व राजेंद्र जांगिड़ ने किया।

डॉ. हरीश जाँगिड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल धीर, व्यवस्थापक प्रवीण जांगिड़,गोविन्द मांकड़, छात्रावास अधीक्षक देवीलाल बामनिया, जांगिड़ महिला मंडल अध्यक्षा मगीदेवी, लाजपत राय जांगिड़ ,लूणकरण धीर, नवलाराम कुलरिया, डॉ.हुक्माराम सुथार,हिम्मताराम सुथार,रामेश्वर जांगिड़ आदि उपस्थित रहे। इससे पहले अतिथियों ने फीता काटकर सभागार का उद्घाटन किया तथा भगवान विश्वकर्मा व ऋषि अंगिरा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। जांगि़ड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय, पदाधिकारियों तथा समाज के गणमान्य लोगों ने अतिथियों का साफा पहनाकर, माल्यर्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।