26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, बालक-बालिकाओं को करें शिक्षित

- गाडो गवारिया युवा संगठन का गठन, धर्मसोत अध्यक्ष, कुमार उपाध्यक्ष मनोनीत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 24 Oct 2021, 1:08 AM IST

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, बालक-बालिकाओं को करें शिक्षित

शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, बालक-बालिकाओं को करें शिक्षित

बाड़मेर. गाडो गवारिया युवा संगठन जालोर-बाड़मेर की बैठक संत योगीराज शांतिनाथ के मुख्य आतिथ्य एवं संत लखीराम धोरीमन्ना के सानिध्य में धोरीमन्ना में हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर केवलाराम धर्मसोत जीवाणा एवं उपाध्यक्ष पद पर व्याख्याता श्रवणकुमार गेलाना सांचौर को चुना गया।

महामंत्री रामाराम गडरा, मंत्री जबराराम बाड़मेर, संगठन मंत्री वरदाराम बाड़मेर, कोषाध्यक्ष गोपाल गुडामालानी, प्रचार मंत्री अमेदाराम आलमसर, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार पालड़ी को मनोनीत किया। वहीं भगवानाराम धोरीमन्ना , सुरेश कुमार सुरांचंद,ओमाराम रेडाणा, मोहनलालचौहटन, मोहनलाल जिप्सम ,भूराराम खासरवी, शंकरलाल गेलाना, अशोक कुमार कूड़ा, सवाईराम सिणधरी, श्रीराम सांचौर, राणाराम अगड़वा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संत योगीराज शांतिनाथ मने युवाओं को नशा मुक्त होने का संदेश दिया।

केवलाराम ने युवाओं से एकजुट रहकर समाज के विकास में योगदान देने को कहा। श्रवण कुमार गेलाना ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है अत: समाज के बालक-बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करें। पार्षद विक्रम कुमार सांचोर ने समाज मे बालविवाह, मृत्यु भोज आदि त्यागने का संकल्प दिलाया।

जबराराम बाड़मेर, रामाराम गडरा , बंशीलाल धोरीमन्ना, ओमाराम रेडाणा , सुरेश पालडी, श्रीरामराम बायतु , केवल राम धोरीमन्ना ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शंकर लाल गेलाना सांचोर ने किया।